अशोकनगर में नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !

Spread the love

अशोकनगर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार शाम को रोटरी क्लब से तुलसी पार्क रेलवे स्टेशन तक रैली की योजना थी, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे स्थगित कर रोटरी भवन में कार्यक्रम हुआ। ब्रह्माकुमारी संस्था ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया, जिसने युवाओं को गहरे प्रभावित किया।

पुलिस ने छात्रों और आमजन को नशे की लत से दूर रहने और नशा पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 200 खिलाड़ी, छात्र, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। विक्रम अवार्डी भुरक्षा दुबे, रविंद्र भारद्वाज, बृजेश धुरेंटे, शालिनी श्रीवास्तव और अवधेश शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। वूशु, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और हैंडबॉल के खिलाड़ी व कोच मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि SDOP विवेक शर्मा, TI रवि प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी स्नेहा ठाकुर, रोटरी क्लब अध्यक्ष अजीत जैन, खेल अधिकारी अरुण रघुवंशी और शिक्षा विभाग के ओ.पी. शर्मा उपस्थित थे। समापन पर युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और टोपी-बिस्किट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *