सागर। वी क्लब गोल्ड के तत्वावधान में तिलकगंज में आंवला नवमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में आंवले के औषधीय व आयुर्वेदिक गुणों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होता है।

समारोह में पूनम मेवाती, सीमा गुप्ता, नीलू केसरवानी, नीता केसरवानी, कुसुम केसरवानी, रेखा चौरसिया, राखी नामदेव, प्रीति केसरवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। महिलाओं ने वृक्ष संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया।