मध्य प्रदेश के युवा नेता और मंत्री पुत्र आकाश गोविंद सिंह राजपूत ने अपना जन्मदिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आशीर्वाद के साथ सादगी और भावपूर्ण अंदाज में मनाया। जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में आकाश सिंह ने साधारण वेशभूषा में उपस्थित होकर यह संदेश दिया कि नेता और मंत्री का परिवार भी आम जनता के बीच सहज और सुलभ रह सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने के साथ हुई। आकाश ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर सम्मान प्राप्त किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका मुंह मीठा करवाया और जनसेवा में निरंतर प्रगति का आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जहाँ विधायक और मंत्री का परिवार इतना सरल-सहज हो, वहां विकास कार्यों की कमी नहीं होती और जनहित की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचता है।

इस अवसर पर आकाश सिंह ने अपने युवा साथियों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में ज्वाला खटीक, शुभम जैन, अनिल श्रीवास्तव, शशांक सिंह, गौरव गर्ग, सचिन सिंह, अंकू चौरसिया, निरंजन सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, राघवेंद्र सिंह, प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी, आयुष श्रीवास्तव, अनुराग पाठक, राहुल राजपूत, राजू, प्रमोद, चंद्रेश, छोटू विश्वकर्मा, विकास जोशी, मनमोहन और राजेंद्र घोषी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आकाश सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा भाव और जनहित को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने अपने युवा साथियों से आग्रह किया कि वे समाज की सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने क्षेत्र में विकास की नई पहल करें।
इस जन्मदिन कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि नेतृत्व केवल पद और सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि सरलता, सादगी और जनता के प्रति संवेदनशीलता भी नेतृत्व की पहचान है। आकाश सिंह ने इस अवसर का लाभ उठाकर युवाओं और कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने का कार्य किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आकाश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल एक जन्मदिन समारोह था बल्कि युवा नेताओं के बीच सादगी, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम भी साबित हुआ।