आगरा-मुंबई हाईवे पर एम्बुलेंस-ट्रक भिड़ंत, ITBP जवान की मौत, पांच घायल !

Spread the love

घाटीगांव (MP)। बुधवार सुबह आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक एम्बुलेंस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और अन्य पांच जवान घायल हो गए। घटना घाटीगांव वन चौकी के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी (MP) से बीमार जवानों को ग्वालियर इलाज के लिए ले जा रही ITBP एम्बुलेंस हाईवे पर तेज रफ्तार में थी। जैसे ही एम्बुलेंस वन चौकी घाटीगांव के पास पहुंची, यह खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और अस्पताल की कार्रवाई:
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल जेएएच ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एम्बुलेंस में सवार राजू बाल्मीक को मृत घोषित कर दिया। घायल जवानों में उनकी पत्नी सविता, मनोज (पुत्र विनोद कुमार शर्मा), रामकिशोर (पुत्र बलराम कुशवाहा), विमल खंगार और दिनेश जाटव शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

हादसे के कारण:
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर कोहरा अधिक होने के कारण एम्बुलेंस चालक को खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चालक की झपकी लगने से यह हादसा हुआ।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *