इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुरानी जेल के पीछे मस्जिद के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में लात-मुक्कों की झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पहली शिकायत मो. सैफ अली खान ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नमाज पढ़कर लौटते समय फरहान ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू की। विरोध पर आरिफ ने बेल्ट से सिर पर, अल्फेज ने लकड़ी के डंडे से, और अमन ने मुक्कों से हमला किया। सैफ को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी मिली।
दूसरी ओर, अब्दुल रेहान ने अहमद, मोईन, सैफ और मो. दिशान पर मारपीट का आरोप लगाया। रेहान के अनुसार, मस्जिद के बाहर खड़े होने पर चारों ने गाली-गलौज के बाद लात-मुक्कों से हमला किया। अहमद ने नुकीली चीज से पैर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसे भी धमकी दी गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।