इंदौर: पत्नी की गला रेतकर हत्या कर फरार हुआ पति, लंबे समय से चल रहा था विवाद !

Spread the love

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के सुखलिया इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां रहने वाली दीपू देवड़ा पर उसके पति प्रदीप ने चाकू से गले पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में दीपू को उसकी भतीजी खुशी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। दीपू और प्रदीप के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दीपू कुछ समय पहले अपने पति को छोड़कर अपनी बहन के घर रहने चली गई थी। सोमवार को प्रदीप वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान प्रदीप ने चाकू से हमला कर दिया।

भतीजी खुशी ने पुलिस को बताया कि दीपू अपने पति से अलग रहना चाहती थी और कई बार शिकायतें भी की थीं। आरोपी प्रदीप पेशे से ढाबे पर काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *