इंदौर में दो आत्महत्याएं: बाणगंगा में महिला ने लगाई फांसी !

Spread the love

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा में 26 वर्षीय कोमल ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल की शादी दो साल पहले महेन्द्र ठाकुर से हुई थी, दोनों एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे और वहीं से पहचान के बाद उन्होंने लव मैरिज की थी। परिवार में उनकी आठ माह की एक बेटी है। कोमल की यह दूसरी शादी थी, पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं जो फिलहाल मायके में रह रही हैं।

कोमल के मायके वालों ने महेन्द्र पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महेन्द्र कोमल और उसकी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करता था, इसी कारण दोनों बेटियां वहां नहीं रहना चाहती थीं। शनिवार रात को महेन्द्र ने कोमल की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी, लेकिन जब परिजन पहुंचे तो वह उसे फंदे से उतार चुका था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

इधर गांधी नगर के अरिहंत नगर में 40 वर्षीय कल्पेश उपाध्याय ने भी घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। पत्नी से बहस के बाद कल्पेश ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। वह डिलीवरी बॉय था और उसकी दो साल की बेटी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *