इंदौर: सदर बाजार में 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात !

Spread the love

इंदौर के सदर बाजार इलाके में रविवार शाम एक 25 वर्षीय महिला सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ब्रह्मबाग कॉलोनी में अपने पिता और बेटे के साथ रह रही थी। आत्महत्या की जानकारी उस समय सामने आई जब उसकी सहेली काजल उससे मिलने घर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही काजल ने सोनू को फंदे पर लटका देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि सोनू की शादी पटलाना में हुई थी, लेकिन तीन साल पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अपने पिता के घर पर बेटे के साथ रह रही थी और एक डीटी कंपनी में नौकरी करती थी।

काजल ने बताया कि घटना के कुछ समय पहले ही सोनू घर के बाहर सामान्य स्थिति में दिखी थी और सभी से सहजता से बात कर रही थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे डिप्रेशन से जुड़ा मामला मान रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

Ask ChatGPT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *