इंदौर से इंडिगो की 4-5 फ्लाइट कैंसल, 1 दर्जन से ज्यादा फ्लाइट देरी से चल रहीं !

Spread the love

इंदौर सहित देशभर में इंडिगो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

इंदौर। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बुधवार को बड़ा अवरोध पैदा हो गया। सूत्रों के अनुसार, चालक दल की कमी (क्रू मेंबर की कमी) के कारण देशभर में 70 से ज्यादा इंडिगो की घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

इंदौर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 4-5 फ्लाइटें भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा, इंदौर में इंडिगो की 1 दर्जन से ज्यादा फ्लाइट्स समय से लेट चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को मिलाकर 11 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने यात्रियों से क्षमायाचना करते हुए कहा कि सभी रद्द उड़ानों के यात्रियों को रिफंड या रि-रूट विकल्प प्रदान किए जाएंगे।

यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अवश्य कर लें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *