उज्जैन संभाग प्रवास पर पहुंचीं लता वानखेड़े ने आज प्रातः अपने दौरे की शुरुआत शाजापुर विधानसभा क्षेत्र से की। इस दौरान उन्होंने शाजापुर में स्थित प्रसिद्ध माँ राज राजेश्वरी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर दर्शन के अवसर पर उनके साथ शाजापुर विधायक, प्रदेश मंत्री बबिता जी, जिला अध्यक्ष जी, विभिन्न मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से माता रानी की पूजा कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात लता वानखेड़े ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर दर्शन से आत्मिक शांति मिलती है और जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना भी की।

मंदिर परिसर में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने लता वानखेड़े का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संगठनात्मक चर्चा भी हुई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।