एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बागखेजरा होमगार्ड केंद्र में वृक्षारोपण !

Spread the love

प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” एवं डीजी होमगार्ड द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में आज सागर जिले के होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र बागखेजरा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं ग्राम बागखेजरा की सरपंच रहीं। उनके कर-कमलों से केंद्र परिसर में 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री ललित कुमार उददे, डिवीजन कार्यालय एवं जिला कार्यालय सागर के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि “प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा अपनी माँ के नाम से लगाए, तो यह एक महान सामाजिक आंदोलन का रूप ले सकता है।”

कार्यक्रम में सहभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *