एमबीए छात्र ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Spread the love

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में किराए के कमरे में रहने वाले 24 वर्षीय छात्र सौरभ सोनी ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सौरभ मूल रूप से बीना का रहने वाला था और दो महीने से भोपाल में एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, सौरभ ने मंगलवार शाम अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और सामान्य बातें कीं। शव का पोस्टमॉर्टम बुधवार दोपहर को कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कमरे की तलाशी ली है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार का कहना है कि सौरभ खुशमिजाज और सामान्य स्वभाव का था।

पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और प्रेम प्रसंग की संभावना को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। मृतक के पिता गांव में खेती करते हैं और बड़ा भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। अंतिम संस्कार सौरभ का गांव में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *