कजलीवन मैदान में रावण दहन हेतु प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था !

Spread the love

विजयदशमी के अवसर पर होने वाले पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार शहरभर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में कजलीवन मैदान, झांसी बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थल की निगरानी हेतु नायब तहसीलदार श्रीमती संगीता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयोजन स्थल पर रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीमों को भी सतर्क मोड पर रखा गया है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

नायब तहसीलदार श्रीमती संगीता सिंह पूरे कार्यक्रम स्थल पर स्वयं मौजूद रहकर सुरक्षा और अनुशासन का पालन सुनिश्चित करेंगी। वे पुलिस अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार अमले के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके।

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि रावण दहन उत्सव को सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनाकर मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों या असामाजिक तत्वों से दूर रहें और प्रशासन को सहयोग दें।

त्योहार के अवसर पर प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोग बिना किसी भय और असुरक्षा की भावना के उत्सव का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *