कलेक्टर संदीप जी.आर. की पहल से छात्राओं को मिली NEET-JEE की पुस्तकें !

Spread the love

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की संवेदनशीलता और वचनबद्धता ने बंडा के कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं की उम्मीदों को नया पंख दे दिया है। हाल ही में बंडा दौरे के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी करियर आकांक्षाओं को जाना था, जिसमें कई छात्राओं ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा जताई थी। उस समय उन्होंने छात्राओं से वादा किया था कि पढ़ाई की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और उन्हें पुस्तकों की निशुल्क व्यवस्था करवाई जाएगी।

अपने वचन को निभाते हुए कलेक्टर ने आज एसडीएम बंडा श्री रवीश कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से NEET एवं JEE की तैयारी के लिए ‘फिजिक्स वाला’ संस्थान की पुस्तकें छात्राओं को अध्ययन हेतु भिजवाईं। इसमें गणित, रसायन, जीव विज्ञान और वनस्पति शास्त्र की गुणवत्तापूर्ण किताबें शामिल हैं।

छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे अब और मेहनत करेंगी और कलेक्टर सर के भरोसे को सार्थक करेंगी। जल्द ही कोचिंग संस्थानों की मदद से मार्गदर्शन कक्षाओं की भी शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में हॉस्टल वार्डन, संकुल प्राचार्य संतोष चौरसिया सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *