कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी !

Spread the love

सागर, 30 जून 2025।
जिले के कलेक्टर श्री संदीप जी आर के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक गतिविधियां की जा रही हैं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस फर्जी आईडी से किए गए किसी भी पोस्ट, फोटो या वीडियो को वास्तविक न समझें। साथ ही, किसी भी प्रकार से इस आईडी को टैग करने से बचें। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे संदेश और गतिविधियां जनता को गुमराह करने का प्रयास हैं, जिनसे सतर्क रहना आवश्यक है।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्वयं लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे न तो किसी अनजान प्रोफाइल से जुड़ें, न रिक्वेस्ट भेजें और न स्वीकार करें। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि केवल अधिकृत और प्रमाणिक सोशल मीडिया स्रोतों पर ही भरोसा करें।

प्रशासन ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल को दे दी है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आमजन से अपील है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

यह घटना डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने की एक और चेतावनी है, ताकि आम लोग सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रम या धोखाधड़ी का शिकार न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *