कांकेर, देवजीत देवनाथ।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल को लेकर पिता द्वारा डांटने के बाद नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मोबाइल को लेकर पिता ने बेटी को डांटा था। इससे नाराज होकर आज सुबह, जब घर में कोई नहीं था, उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस और परिवार की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम फैल गया है और परिजन रो-रो कर बुरा हाल हैं।