केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अल्प प्रवास, भाजपा पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा !

Spread the love

सागर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। ढाना हवाई पट्टी पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

स्वागत के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले में संचालित पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक संरचना, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा संगठन की सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, सेवा एवं समर्पण से ही जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

अल्प प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन से आगामी समय में जिले में पार्टी गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *