इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र में गुरुवार को एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने कथित रूप से परेशान करने वाले युवक को सड़क पर चप्पलों से पीट दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
युवती का आरोप
33 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से एक कॉल सेंटर में कार्यरत है। वहीं आरोपी मोहम्मद अब्दुल सलाम, उसी कॉल सेंटर में एमओ के पद पर काम करता था।
- युवती का आरोप है कि नवंबर 2025 से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था और दोस्ती बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा।
- आरोपी ने यह कहकर युवती को बहलाने की कोशिश की कि उसकी बात मानने से उसका भविष्य बेहतर होगा।

नौकरी छोड़ने पर भी नहीं छोड़ा पीछा
- पीड़िता ने बताया कि उसे मजबूरन दिसंबर 2025 में नौकरी छोड़नी पड़ी, लेकिन नोटिस पीरियड के कारण दो महीने तक काम पर जाना पड़ा।
- नौकरी छोड़ने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना जारी रखा।
- गुरुवार को आरोपी ने कथित रूप से उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर वह वहां से भाग गया।
युवती ने बजरंग दल की मदद ली
- पीड़िता ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।
- कार्यकर्ताओं ने आरोपी को ढूंढ निकाला।
- गुस्से में युवती ने आरोपी को चप्पलों से पीटा।
पुलिस की कार्रवाई
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई।
- बजरंग दल के संयोजक जयंश मौर्य और देवा शर्मा ने दावा किया कि आरोपी के मोबाइल से अन्य युवतियों के नंबर और आपत्तिजनक चैट भी मिली हैं।
- पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।