खुरई। नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी से, पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रारंभ किए गए आजीवन सहयोग निधि अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। अभियान के अंतर्गत संगठन को सशक्त बनाने और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है।
युवा नेतृत्व में तेज हुआ जनसंपर्क
अभियान के तहत युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं समाजसेवियों से संपर्क किया गया। व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर दानदाताओं एवं समर्थकों को आजीवन सहयोग निधि के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

उनके नेतृत्व में किए गए प्रयासों से लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की सहयोग राशि चेक के माध्यम से एकत्रित की गई। कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकान-दुकान पहुंचकर संगठन की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी दी तथा सहयोग का आग्रह किया।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता
सहयोग निधि संग्रह के दौरान खुरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, काशीराम अहिरवार (टेलर), राम शास्त्री, ऋषभ राय, यश ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, कपिल रैकवार, सुनील राज, आलोक कुशवाहा एवं अंकित यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने के लिए संगठित रूप से जनसंपर्क किया और अधिकाधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा।
प्रमुख दानदाताओं का सराहनीय योगदान
अभियान के दौरान नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। प्रमुख दानदाताओं में विजय कुमार जैन (बट्टी सेठ), विकास समैया, सतीश सराफ, पलाश बड़कुल, कृष्ण मोहन माहेश्वरी, प्रमोद नायक, सरदार कुलवंतसिंह, बॉबी चावला, सौरभ नेमा, संजीव जैन एवं शशांक मोदी शामिल रहे।
दानदाताओं ने संगठन की विचारधारा एवं सामाजिक कार्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता, समर्थक एवं दानदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आजीवन सहयोग निधि अभियान के माध्यम से संगठन को दीर्घकालीन मजबूती प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि खुरई नगर में मिल रहे व्यापक समर्थन से यह स्पष्ट है कि आमजन संगठन की नीतियों और सामाजिक कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।