खुरई। खुरई में शनिवार को युवा कांग्रेस द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में ‘सद्बुद्धि सभा’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद में भगवान हनुमान के छायाचित्र वाली पतंग उड़ाने के विरोध में किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस कृत्य से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह भाजपा सरकार की असंवेदनशील मानसिकता को दर्शाता है।
यह सद्बुद्धि सभा सागर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में तथा खुरई विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमन लोधी की मुख्य उपस्थिति में खुरई के पुराने हनुमान मंदिर में आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री के कृत्य की कड़ी निंदा
सभा को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा भगवान हनुमान की छायाचित्र वाली पतंग उड़ाने की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतीकों का इस प्रकार उपयोग करना हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सभा के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान की पतंग से संबंधित फोटो भी दिखाए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आंदोलन की दी चेतावनी
युवा कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में सागर जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की कथित हिंदू विरोधी गतिविधियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस सद्बुद्धि सभा में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, खुरई विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी, अंशुल परिहार, लक्ष्मीकांत ताम्रकार (आशु भाईजान), प्राण सिंह लोधी, मुकेश लोधी, अखंड प्रताप सिंह लोधी, छोटू लोधी, गणेश मेसन, विजय रजक, सेवा दल नगर अध्यक्ष संदीप राजपूत, जितेंद्र सिंह गढ़ौला सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी गई।