खुरई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 10 जनवरी को प्रस्तावित खुरई आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी श्रृंखला में आयोजित रथ सभा के दौरान युवा नेता अविराज सिंह ने विभिन्न ग्रामों—धांगर, तेवरी, खैरा, गंभीरिया बुजुर्ग, सिंगपुर, बलऊ और नगदा—में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत में खुरई की एकता और उत्साह प्रदर्शित होना चाहिए, क्योंकि उनके आगमन से क्षेत्र को विकास की नई सौगातें मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम अनन्या पाल देंगी प्रस्तुति
अविराज सिंह ने जानकारी दी कि इस बड़े कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम अनन्या पाल द्वारा भजन और गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

जनसुझाव के लिए जारी किया गया व्हाट्सऐप नंबर
क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए एक नई पहल की घोषणा की गई है।
व्हाट्सऐप नंबर 9893439855 पर नागरिक अपने सुझाव भेज सकेंगे। सुझावों के आधार पर मुख्यमंत्री से खुरई के विकास संबंधी मुद्दों पर आग्रह किया जाएगा।
अविराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई महत्वपूर्ण कार्य शेष हैं—
- पार्कों का विकास
- स्कूलों का सुदृढ़ीकरण
- नालियों व सड़कों का विस्तार
- मंदिरों का जीर्णोद्धार
- बीना नदी का जल क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक पहुँचाने की आवश्यकता
- शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
- युवाओं के लिए उद्योगों और रोजगार के अवसर

नशामुक्त भारत की शपथ—युवाओं से अपील
सभा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया।
अविराज सिंह ने कहा कि देश के 60% से अधिक युवा 21 वर्ष से कम आयु में किसी न किसी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। नशा न केवल शरीर और मन को नष्ट करता है बल्कि समाज में अपराध को जन्म देता है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश का उद्धरण देते हुए कहा—
“भोग-विलास में लिप्त व्यक्ति भगवान का सच्चा भक्त नहीं हो सकता। हमारी संस्कृति संयम, सेवा और त्याग का संदेश देती है।”

‘विकास भी और विरासत भी’—राम मंदिर निर्माण पर चर्चा
अविराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण ऐतिहासिक उपलब्धि है। भाजपा सरकार का संकल्प है—
“विकास भी और विरासत भी”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों भारतीयों का जीवन बदला है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं।
रुद्राक्ष धाम में श्रीराम कथा का आयोजन
अविराज सिंह ने बताया कि 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक रुद्राक्ष धाम, सागर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित है।
1 फरवरी को नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
कथावाचन प्रयागराज के सुप्रसिद्ध पंडित प्रेमभूषण जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की व्यापक उपस्थिति
रथ सभा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजपाल राजपूत, जमुना प्रसाद अहिरवार, पुष्पेंद्र ठाकुर, राजा भाई ठाकुर, यशवंत ठाकुर, बलराम अहिरवार, सुजान सिंह, रामजी लोधी, महेश लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।