“खुरई वालों ने फूलों से होली-दीवाली मना दी” – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव !

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भव्य स्वागत के दौरान खुरई में जनसमूह उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा— “खुरई वालों ने फूलों से होली और दीवाली मना दी, ऐसा स्वागत देखकर मैं दंग रह गया हूं। मन कर रहा है कि यहीं रुक जाऊं।”

मुख्यमंत्री ने खुरई विधानसभा को लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें दीं। इनमें प्रमुख घोषणाएं शामिल—

  • राहतगढ़–खुरई–खिमलासा 4 लेन सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु 500 करोड़ स्वीकृत
  • बीना नदी परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए 429 करोड़
  • उल्दन बांध को वर्ष 2026 तक पूरा करने हेतु बजट आश्वासन
  • खुरई कृषि महाविद्यालय भवन व छात्रावास हेतु 25 करोड़ की स्वीकृति
  • खुरई में नई आईटीआई की घोषणा
  • खुरई में नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक
  • मालथौन में मल्टी-पर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • रजवांस में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पष्ट राशि वाली योजनाओं का कुल योग 954 करोड़ से अधिक है। अन्य योजनाओं के लिए आगे और बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

312 करोड़ के 86 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने खुरई में 312 करोड़ रुपये के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें शामिल—

  • सांदीपनी विद्यालयों के भवन
  • एसडीएम कार्यालय
  • तहसील भवन
  • अनेक CC रोड, BT रोड व नाला निर्माण
  • ओवरहेड टैंक व पेयजल लाइन विस्तार
  • ग्रीन पार्क निर्माण
  • सामुदायिक भवन, तालाब, चेक डैम, पुलिया आदि

बुंदेलखंड के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा—

  • “बुंदेलखंड वीरों और महावीरों की धरती है। यहां की मिट्टी में अद्भुत शक्ति है।”
  • हाल ही में बुंदेलखंड में कैबिनेट बैठक कर विकास को गति दी गई
  • खजुराहो को विश्व धरोहर बताते हुए पर्यटन की संभावनाओं पर प्रकाश
  • लाड़ली बहना योजना को लेकर कहा— “हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं”

कृषि और उद्योग के लिए बड़ी घोषणाएं

  • कृषि यंत्र निर्माण को बढ़ावा
  • दूध उत्पादन 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य
  • एक बगिया मां के नाम” योजना से किसानों को 2 लाख तक सहायता

रोड-शो बना आकर्षण का केंद्र

हेलीपैड से विशेष रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने रोड-शो किया।
मुख्य आकर्षण—

  • रास्ते भर 10 से अधिक स्थानों पर जेसीबी से पुष्पवर्षा
  • बच्चों व स्थानीय कलाकारों के नृत्य, योग, मलखंभ, शेर नृत्य
  • बुंदेलखंडी ढपला–रमतूला दल और दुलदुल घोड़ी ने मन मोहा
  • 150 से अधिक स्वागत मंच सजाए गए
  • आरती, रंगोली, पुष्पद्वार और विशेष सजावट

मुख्यमंत्री ने कहा—
“खुरई की जनता का प्रेम अविस्मरणीय है। यह स्वागत इतिहास में दर्ज हो गया है।”

इन नेताओं की उपस्थिति रही महत्वपूर्ण

भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, लता वानखेड़े, लखन पटेल, गोपाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *