गंजबासौदा में लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका और उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की, आरोपी फरार !

Spread the love

विदिशा जिले के गंजबासौदा में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका और उसकी 3 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना मनसापूर्ण हनुमान मंदिर गली की है। आरोपी अनुज विश्वकर्मा दो महीने से रामसखी कुशवाहा और उसकी दो बेटियों मानवी (3) व तनु (7) के साथ किराए के मकान में लिव इन में रह रहा था। मंगलवार सुबह मकान में मां-बेटी के शव मिले, जबकि आरोपी फरार हो गया।

मकान मालिक ने बताया कि सोमवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह लाशें देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो बड़ी बेटी तनु सुरक्षित मिली, जिससे पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

अनुज ने खुद को बस ड्राइवर बताया था और महिला को पत्नी कहकर किराए पर कमरा लिया था। एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि हत्या की वजह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Ask ChatGPT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *