गढ़ाकोटा।
गढ़ाकोटा निवासी गोपाल भार्गव ने अपने गृह नगर गढ़ाकोटा के जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी (घुनघुनिया मंदिर) में आगामी 16 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के “पात्र चयन समारोह” में भाग लिया। समारोह में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में महापात्रों के चयन की परंपरा अनुसार आयोजन संपन्न हुआ।


पात्र चयन समारोह में भगवान के माता-पिता, सौधर्म इंद्र, कुबेर तथा महायज्ञनायक सहित अन्य महापात्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया में चयनित सभी पात्रों को महामहोत्सव में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गोपाल भार्गव ने अपने शुभकामनाओं में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने चयनित पात्रों एवं सकल दिगंबर जैन समाज गढ़ाकोटा को कार्यक्रम के सफल और मंगलमय आयोजन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रकट की।

समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।