गहोई वैश्य समाज सागर में सुरेंद्र सुहाने फिर बने अध्यक्ष !

Spread the love

सागर में श्री गहोई वैश्य समाज संचालक मंडल की बैठक संरक्षक नर्मदा प्रसाद ददरया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र सुहाने को पुनः अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक नर्मदा प्रसाद ददरया व ओमप्रकाश रूसिया, उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र चौदा, सचिव संजीव कठल, उपसचिव सचिन सिपोलया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुहाने और मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता का चयन किया गया।

बैठक में समाजिक रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवयुवक मंडल द्वारा ठंड में गरीबों को कंबल वितरण की पहल पर जोर दिया गया। महिला मंडल व नवयुवक मंडल ने भी समाज को मजबूत बनाने के संकल्प दोहराए। अन्त में पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *