ग्वालियर: झाड़ियों में महिला का निर्वस्त्र शव मिला, सिर पर वार, हत्या की आशंका !

Spread the love

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार में कटारे फार्म हाउस के पास झाड़ियों में एक महिला का निर्वस्त्र शव सोमवार शाम पाया गया। पुलिस को जानकारी 5 से 5:30 बजे के बीच राहगीरों से मिली।

हत्या का अंदेशा और पोस्टमार्टम जांच
एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है। शव एक दिन पुराना होने का अनुमान है। महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है और शव के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा, अन्य थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

आगे की कार्रवाई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *