घर की छप्पर में घुसा कोबरा, स्नेक कैचर बबलू पवार ने किया सफल रेस्क्यू !

Spread the love

सागर। शहर के करीला नई बस्ती क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर की छप्पर में जहरीला कोबरा सांप घुस गया। सांप को देखकर घरवालों में दहशत फैल गई और सभी लोग घर के बाहर निकल आए। परिवार ने तत्काल स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, करीला नई बस्ती निवासी मनोज पटेल के घर की छप्पर में सांप घुस आया था। जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छप्पर में सांप को देखा। तत्काल स्नेक कैचर को बुलाया गया। बबलू पवार ने लकड़ी और गत्तों के बीच छिपे सांप को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू करना शुरू किया। इस दौरान सांप गुस्से में फुफकार मारने लगा और कमरे में बंधे तार से लिपट गया। काफी प्रयासों के बाद बबलू ने उसे नियंत्रण में किया और पकड़ लिया।

बबलू पवार ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का सांप था, जिसकी लंबाई करीब साढ़े चार फीट थी। यह अत्यंत जहरीला सांप होता है। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया।

स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर बबलू पवार की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *