चार युवकों ने पुलिस पर थाने में बेरहमी से मारपीट और मिर्च डालने का लगाया आरोप !

Spread the love

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में चार युवकों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चोरी के झूठे आरोप में थाने लाकर कपड़े उतरवाकर चार दिन तक पीटा गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भी डाला। मामला बढ़ने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर सस्पेंड किया गया है।

पीड़ित युवक भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करने की मांग करते हुए धरना दिया। रात डेढ़ बजे समझाइश के बाद वे माने। आरोप है कि पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर का तेल चुराने के शक में पांच लोगों को पकड़ा, जिनमें से एक युवक अब भी लापता है। परिजनों को उसकी हत्या की आशंका है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीड़ितों से बात कर समर्थन जताया। DIG ललित शाक्यवार ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर महिलाओं-बच्चों सहित 70 से अधिक लोग शामिल रहे। एसपी ऑफिस का गेट बंद कर बिजली काट दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *