जमशेदपुर में महिला चौकीदार की नृशंस हत्या, प्रेम संबंध को लेकर दूसरी घटना !

Spread the love

जमशेदपुर।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक ओर ड्यूटी से लौट रही महिला ग्रामीण चौकीदार की बीच सड़क पर नृशंस हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर प्रेम संबंध के विवाद में एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

ड्यूटी से लौट रही महिला चौकीदार की हत्या

पोटका प्रखंड के कलिकापुर केंदमुड़ी गांव निवासी ग्रामीण चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की मंगलवार को उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह ड्यूटी से घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की आत्महत्या

इसी दिन जमशेदपुर में ही एक अन्य घटना में प्रेम संबंध को लेकर युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपने कदम के संकेत दिए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस दोनों ही मामलों में अलग-अलग जांच कर रही है और संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *