झाबुआ में कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं नेहा मीणा !

Spread the love

झाबुआ जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब कलेक्टर नेहा मीणा की सरकारी गाड़ी को एक बेकाबू डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कलेक्टर के बंगले के बाहर हुआ, जब वह गाड़ी से कहीं जा रही थीं। अचानक तेज गति से आ रहा डंपर नियंत्रण खो बैठा और सीधे कलेक्टर की गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के साइड ग्लास टूट गए और गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि हादसे में कलेक्टर नेहा मीणा को कोई चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और डंपर को जब्त कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने गति सीमा और वाहन नियंत्रण से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया था। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। कलेक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासनिक कार्य यथावत जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *