सुनेरा थाने में थाना प्रभारी भरत किरार को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दीपेश गोठी, ग्राम पनवाड़ी निवासी है, जिसने 23 जुलाई को थाने में आकर टीआई से पारदी समुदाय को हटाने की मांग की।

टीआई ने जब बताया कि यह मामला एसडीएम स्तर का है, तो दीपेश आक्रोशित हो गया। उन्होंने उसे पूर्व की घटना याद दिलाई, जिसमें वह एक पारदी महिला से बदसलूकी करते पकड़ा गया था। इस पर दीपेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी, टीआई को धमकाया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक सुधीर यादव, धर्मेंद्र और अरुण यादव ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद टीआई ने खुद फरियादी बनकर दीपेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Ask ChatGPT