टीकमगढ़ के अमरपुर में मकान की खिड़की तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी !

Spread the love

टीकमगढ़ जिले के अमरपुर गांव में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की उखाड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बड़ागांव थाना क्षेत्र की इस वारदात ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।

फरियादी जमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि उनके छोटे भाई रामगोपाल परिवार सहित ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गए हुए थे। घर में बहू ज्योति, छोटे बच्चे और जमुना प्रसाद की पत्नी बबली मौजूद थीं। रात करीब 10:30 बजे सभी घर के अगले हिस्से में सो गए थे जबकि जमुना प्रसाद अलग कमरे में थे।

सुबह उठने पर ज्योति और बबली ने देखा कि घर के पिछले हिस्से की खिड़की टूटी हुई है। जब कमरे की तलाशी ली गई तो पता चला कि चोर रामगोपाल के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, दो हार, तीन जोड़ी चांदी की पायल, करधनी और 10 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं।

थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *