तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला ने लगाई फांसी !

Spread the love

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रविवार रात एक 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रेशमा पिता अय्यूब शेख निवासी फिरदौस नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय रेशमा अपने तलाकशुदा पति सईद से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

20 साल पहले रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी, लेकिन तीन साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद रेशमा पालदा क्षेत्र में किराए के मकान में अकेली रह रही थी और एक आटा फैक्ट्री में काम करती थी।

रविवार देर रात जब काफी समय तक रेशमा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने उसके परिजनों को सूचना दी। रिश्तेदार आशिफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो रेशमा फंदे से लटकी मिली।

उसके पास रखा मोबाइल चालू था और वीडियो कॉल एक्टिव था। कॉल उसके पूर्व पति के साथ चल रही थी। रेशमा की कोई संतान नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *