सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने आज तिली वार्ड स्थित द्वारिका गार्डन कॉलोनी विकास समिति द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कॉलोनी के सभी परिवारजनों से आत्मीय एवं अनौपचारिक संवाद करते हुए नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। नववर्ष हम सभी के जीवन में नई आशाएं, नई संभावनाएं और नए संकल्प लेकर आता है। उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के लिए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

समारोह में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता उत्साहपूर्ण रही। इस अवसर पर सुखदेव मिश्रा, मनोज सोनी, श्री संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। उपस्थित नागरिकों ने विधायक से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर खुलकर संवाद किया, जिस पर विधायक ने आवश्यक सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया।
नववर्ष मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा विधायक शैलेन्द्र जैन का आभार व्यक्त किया गया।