तेज रफ्तार ट्राले ने मजदूरों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 10 से अधिक घायल !

Spread the love

बड़वानी जिले के सिलावद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी मजदूर वेदपुरी गांव से सजवानी गांव काम के लिए जा रहे थे। पिकअप में नाबालिग बच्चे भी सवार थे।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सिलावद अस्पताल पहुंचाया। जनपद पंचायत सदस्य प्रताप मेहता ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ड्यूटी डॉक्टर तालिब अली सैयद ने पुष्टि की कि कई घायलों की हालत चिंताजनक है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर ओवरलोडिंग और अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। ग्रामीण मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए असुरक्षित और खचाखच भरे वाहनों में सफर करना पड़ता है। क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *