दतिया। दतिया में बिजली कंपनी मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी फीडरों पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान संबंधित गांवों और कस्बों में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

कंपनी के अनुसार, उदगवां और बगेदरी सब स्टेशन से जुड़े बीकर-2, चिरूला, सिंधवारी, बड़ौनकला, भदोना, सीतापुर, गोराघाट, लहरा, क्रेशर परासुरा, घूघसी, लमकना, बड़ौनी, बरगांय, कामद, नयाखेड़ा, गरेरा, बगेदरी और कमरारी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। हालांकि, कार्य की प्रगति के अनुसार समय में बदलाव संभव है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।