दशहरा मैदान में विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतनारी, सिमरिया, बंदिया और बजरंग वार्ड की टीमों ने जीते मैच !

Spread the love

गढ़ाकोटा। दशहरा मैदान में चल रहे विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार को आठ टीमों के बीच मुकाबले हुए। दिनभर खेले गए मैचों में रतनारी, सिमरिया, बंदिया और बजरंग वार्ड की क्रिकेट टीमों ने जीत दर्ज की।

मैचों में शामिल टीमें थीं – बंदिया बनाम रमना, नौजवान बुजुर्ग इलेवन बनाम बजरंग वार्ड, रमना बनाम सिमरिया, और रतनारी बनाम छुल्ला।

मैदान पर मौजूद अधिकारियों और अंपायर
अंपायर बुग्गन पठान और दिब्बू पटेल ने मैचों का संचालन किया, जबकि स्कोरर के रूप में सतीश वाल्मीकि और कमेंटेटर के रूप में फरहान अली मौजूद थे। टूर्नामेंट का आयोजन पार्षद शेख सगीर कुरैशी और राजू चच्चा द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में बेलई सरपंच नासिर खान, पार्षद किशोरी लाल कोरी, इंद्रजीत चौहान, नीलेश दुबे, रमेश मिश्रा और नाथूराम प्यासी मौजूद रहे। मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी पहुंचे।

आज के मुकाबले
आज अगले दिन गढ़ाकोटा नगर की दो टीमें, टाइगर इलेवन, लगान, काछी पिपरिया और जामघाट ग्रामीण टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *