देवास में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत !

Spread the love

देवास जिले के मक्सी रोड पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा वृंदावन ढाबे के पास जिओ पंप के सामने रात करीब 10 बजे हुआ। कार में सवार राहुल (25), अजय (30), राजेश मालवीय और धर्मेंद्र राजपूत देवास की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी चार पहिया गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राजेश का उपचार जारी है, जबकि अजय और धर्मेंद्र को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के वक्त वाहन धर्मेंद्र चला रहा था।

मृतक राहुल देवास के कलमा क्षेत्र का निवासी था और पेशे से पुताई का काम करता था। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *