देवास, संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर लता वानखेड़े का संकल्प, उज्जैन संभाग प्रवास के दौरान हुई अहम बैठक !

Spread the love

देवास।
उज्जैन संभाग के प्रवास पर पहुंचीं लता वानखेड़े ने देवास की पावन धरा पर संगठन की शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति को लेकर देवास में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में बूथ स्तर तक कार्य विस्तार, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, भविष्य की कार्ययोजना और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

लता वानखेड़े ने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता”, इस मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को संगठन की असली ताकत बताते हुए आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

बैठक में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव, विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, मनोज यादव, राजेश यादव, विजय पवार, कमल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और क्षेत्रीय कार्यक्रमों की तैयारी पर सामूहिक रूप से रणनीति बनाई। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *