सागर में मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति सागर के पदाधिकारी और सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सोशल मीडिया पर पंडित शास्त्री के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

समिति का कहना है कि पंडित शास्त्री करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री “सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा” वृंदावन श्रीधाम बांकेबिहारी तक निकाल रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर झूठे एवं भ्रामक आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
समिति ने चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक संतों को बदनाम करने का प्रयास समाज में तनाव और अविश्वास को बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसे लोगों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने और गलत सामग्री पर त्वरित कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर हो।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237