नई तकनीक और सरकारी योजना से बदली किसान छोटे लाल पटेल की तक़दीर !

Spread the love

ग्राम खिरिया ताज खां के प्रगतिशील किसान श्री छोटे लाल पटेल ने यह प्रमाणित कर दिया है कि यदि किसान सरकारी योजनाओं का सही दिशा में उपयोग करें और आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, तो खेती भी एक लाभकारी व्यवसाय बन सकती है।

छोटे लाल पटेल ने अटल भू जल योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त कर एक एकड़ भूमि में सेट नेट हाउस की स्थापना की और उसमें टमाटर की उन्नत किस्म की खेती की। इस संरक्षित खेती तकनीक से उन्हें परंपरागत खेती की तुलना में अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता मिली।

सेट नेट हाउस के कारण फसल को मौसम की मार और कीट प्रकोप से भी सुरक्षा मिली, जिससे लागत कम और मुनाफा अधिक रहा। बाजार में भी उनकी फसल को अच्छा मूल्य मिला, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल भू जल योजना जैसी पहलें किसानों के जीवन को बदल सकती हैं। उनकी सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

यह कहानी दर्शाती है कि नवाचार और सरकारी सहयोग से खेती को उन्नति की राह पर लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *