नए CDF फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने संभाला पद, भारत और अफगान तालिबान को दी सख्त चेतावनी !

Spread the love

पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को रावलपिंडी स्थित GHQ में पदभार संभाला। गार्ड ऑफ ऑनर पाने के बाद अपने संबोधन में मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान पर भविष्य में कोई हमला हुआ तो जवाब पहले से भी ज्यादा तेज और कड़ा होगा। उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी गलतफहमी में न रहे।

मुनीर ने कहा कि आधुनिक युद्ध साइबरस्पेस, स्पेस, AI और क्वांटम कंप्यूटिंग तक पहुंच चुका है और फोर्सेज को इन चुनौतियों के अनुसार तैयार रहना होगा। उन्होंने दावा किया कि मई में उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने भारत को करारा जवाब दिया था।

अफगान तालिबान को चेतावनी देते हुए मुनीर बोले कि उन्हें पाकिस्तान सरकार और TTP में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों को समर्थन दे रहा है।

4 दिसंबर को मुनीर को CDF और COAS (आर्मी चीफ) दोनों पदों पर 5 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया। हालिया संवैधानिक संशोधन के बाद CDF पद को तीनों सेनाओं के संयुक्त संचालन और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *