नरसिंहपुर। जिला पंचायत के सीईओ IAS गजेंद्र नागेश द्वारा नर्मदा नदी के बरमान घाट पर मांझी समाज के युवक बृजेश नोरियां को पीटने और बुजुर्ग पुजारी को उठक-बैठक करवाई जाने का मामला सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने समाज में आक्रोश फैला दिया है।
आज कांग्रेस ने इस मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि IAS गजेंद्र नागेश के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई, तो वे कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना देंगे।

इसी बीच मांझी समाज के लोगों ने भी कलेक्टर कार्यालय के सामने IAS गजेंद्र नागेश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मांझी समाज नर्मदा घाटों पर लंबे समय से रह रहा है और यदि युवक ने कोई गलती की थी तो प्रशासनिक अधिकारी को उसे कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेजना चाहिए था।
ब्राह्मण समाज ने भी IAS के इस व्यवहार को प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन बताया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
अब सवाल यह है कि शासन और प्रशासन इस विवादित मामले में क्या निर्णय लेते हैं और IAS गजेंद्र नागेश के खिलाफ कार्रवाई कब तक होगी।