सतना जिले के नागौद में लोकायुक्त पुलिस रीवा ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटवारी अमर सिंह कुशवाहा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। यह कार्रवाई जनपद कार्यालय नागौद के सामने की गई, जहां लोकायुक्त टीम पहले से निगरानी कर रही थी।

डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि ग्राम दुबहियां निवासी आदेश प्रताप सिंह ने शिकायत की थी कि शहपुर हल्का में पदस्थ पटवारी कुशवाहा भूमि इत्तलाबी और बटांकन के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जांच में यह सामने आया कि पटवारी पहले ही 2,500 रुपए ले चुका था।
शिकायत की पुष्टि होने पर एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश में ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आदेश प्रताप ने शेष 5,000 रुपए सौंपे, टीम ने पटवारी को रंगेहाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद की।
कार्रवाई में 12 सदस्यीय टीम शामिल रही, जिसका नेतृत्व ट्रैप प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र दुबे और डीएसपी परिहार ने किया। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
Ask ChatGPT