निंबाहेड़ा पुलिस ने बुधवार को हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र के रठाना निवासी रमेश चंद्र पाटीदार (48) को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि डीजीपी राजस्थान के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी की जा रही थी। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में जलिया में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नीमच की ओर से आ रही एक मारुति कार में अवैध हथियार हैं।

पुलिस ने कार को रोका और तलाशी के दौरान रमेश चंद्र पाटीदार के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियार और कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल और कारतूस की खरी
रीद-फरोख्त के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को हिरासत में लिया गया है