निगमायुक्त एवं कार्यकारी निदेशक श्री राजकुमार खत्री द्वारा स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं निर्देश !

Spread the love

स्थान: सागर
तिथि: 3 मई 2025

नगर निगम आयुक्त एवं कार्यकारी निदेशक, सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, श्री राजकुमार खत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ इंजीनियरिंग टीम तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

प्रमुख निरीक्षण बिंदु एवं निर्देश:

  1. डिम्पल पेट्रोल पंप से अप्सरा अंडर ब्रिज तक:
  • सड़क निर्माण कार्य में बाधक मकानों को स्वयं भवन मालिकों द्वारा हटाए जाने की सराहना की गई।
  • आयुक्त ने नागरिकों के सहयोग को धन्यवाद देते हुए कहा कि चौड़ी सड़क निर्माण से उन्हें दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
  1. वर्णी कॉलोनी से कीर्ति स्तंभ तक, तिली चौराहे से गिरधारीपुरम तक एवं गिरधारीपुरम से न्यू आरटीओ तक:
  • निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
  1. तीन मढ़िया से एमएलबी स्कूल तक:
  • ब्लैक टॉपिंग, रोड मार्किंग तथा स्ट्रीट लाइट का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
  • डिवाइडर पर पेंटिंग, प्लांटेशन एवं अन्य साज-सज्जा कार्य प्रगति पर है।
  1. राजघाट तिराहे से धर्मश्री रोड:
  • छूटे हुए रोड बाइडिंग, कल्वर्ट, नाली, टोवॉल तथा सेंट्रल मीडियन निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने के आदेश दिए गए।
  1. कनेरा देव ब्रिज के समीप नया ब्रिज निर्माण:
  • 7 मीटर चौड़ाई वाले 50 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण आगामी बारिश से पहले पूरा करने पर जोर दिया गया।
  • इससे कुल 14 मीटर चौड़ा कैरिज-वे उपलब्ध होगा, जिससे यातायात सुगम एवं सुरक्षित होगा।
  1. अन्य शेष कार्य:
  • जीवन रेन बसेरा से इमान्युअल स्कूल, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 से शनिदेव मंदिर कबूला पुल, दीनदयाल चौक से परकोटा, राजघाट जंक्शन से न्यू आरटीओ, सोमनाथ पुरम से किशोर न्यायालय, पीली कोठी से डिम्पल पेट्रोल पंप, संगीत विद्यालय रोड तथा गोपालगंज रोड कल्वर्ट आदि कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

श्री खत्री ने सभी संबंधित विभागों एवं ठेकेदारों से अपील की कि वे स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शेष बचे कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करें, ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !

संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *