मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक पटेरा द्वारा आरसेटी दमोह के सहयोग से 35 दीदियों को 12 दिवसीय कृषि आधारित व्यावसायिक सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ग्राम बेलखेड़ी, ग्राम पंचायत दतिया में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक खेती की तकनीक, उन्नत बीज चयन, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खाद व कीट नियंत्रण के साथ-साथ बाजार प्रबंधन की जानकारी दी गईं।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागी दीदियों को सब्जी उत्पादन को आय बढ़ाने वाला प्रभावी माध्यम बताते हुए व्यवहारिक डेमो भी दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें कृषि आधारित लघु उद्यमों से जोड़ना रहा।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मिशन एवं आरसेटी के अधिकारियों द्वारा सभी 35 दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आजीविका के अधिकारी एवं प्रदान संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।