सागर जिले में बीना–कटनी मार्ग से पुणे के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग को लेकर एकता समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को बताया कि बुंदेलखंड अंचल के हजारों परिवार शिक्षा और रोजगार के लिए पुणे में रह रहे हैं। लेकिन बीना-कटनी होकर पुणे के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस मांग पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय को केंद्र सरकार के स्तर पर उठाकर आवश्यक कार्रवाई के प्रयास करेंगे।

समिति द्वारा इस मांग को लेकर चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान को भी लगातार जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे यह मुद्दा और अधिक मजबूती से उठ रहा है।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष सुधीर जैन, प्रदीप समैया, शरद गुप्ता, नीलेश समैया, राजकुमार पडेले, संजय शास्त्री और अजीत जैन उपस्थित रहे।