
खुरई विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बामोरा कार्यालय में खुरई व अन्य विधानसभाओं से पधारे गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री सिंह ने सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि जनसेवा सर्वोपरि है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
