पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह ने 5.82 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया !

Spread the love

धरमपुर (खुरई)। पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत धरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में 4.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बलोप-धरमपुर-जनराहो सड़क सहित कुल 5.82 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजमंदिर में कलश स्थापना, ध्वजारोहण और वृक्षारोपण भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वृक्षों में ईश्वर का वास है और हरे वृक्षों को काटना मनुष्यों की हत्या के समान है।

उन्होंने बलोप में 69 लाख रुपये से फलदार वृक्षारोपण, 10 लाख रुपये की लागत से रहरोन स्टॉप डेम, 5.75 लाख रुपये से बलोप रामपुर में खेत तालाब, 5.55 लाख रुपये से चैनपुरा खेत तालाब, 3.50 लाख रुपये से चैनपुरा कंटूर ट्रैंच, 8 लाख रुपये से रहरोन में खेत तालाब और 4 लाख रुपये की लागत से खेत तालाब पाली का भूमिपूजन किया। इसके अलावा बलोप में 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित तालाब और बलोप रामपुर में 12 लाख रुपये की लागत से बने छोटे तालाब का लोकार्पण भी किया।

संबोधन में उन्होंने कहा कि धरमपुर में चल रही पांच दिवसीय रामकथा के आयोजन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर धरमपुर में रामराज्य की स्थापना करते हुए इसे अयोध्या की तरह धर्मनगरी में परिवर्तित कर सकते हैं। इसके लिए धर्म संस्कारों, भक्ति, पुण्य कार्य और सेवा कार्य करते हुए स्वयं को बदलते हुए नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार डालने चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्षों में भी जीवन और आत्मा होती है। वृक्ष वर्षा से जल, सूर्य से भोजन लेते हैं, सोते और जागते हैं। धर्म शास्त्रों ने वृक्षों में ईश्वर का वास माना है। बेलपत्री और पीपल में भगवान शिव, बरगद में भगवान ब्रह्मा, केले में भगवान शिव, कदंब में भगवान श्री कृष्ण का वास है। हरे वृक्षों को काटना हत्या से कम नहीं है।

इस अवसर पर पं. विनय महाराज, राजपाल सिंह राजपूत, राजाभाई, मूरत सिंह, जितेंद्र सिंह, साहब सिंह, मालक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, कुंवर सिंह, सुमेर सिंह, मूरत सिंह धरमपुर, शेरसिंह, प्रकाश सिंह, विशाल सिंह, कुंजर सिंह, भूपेंद्र चौबे, मोहन सिंह, रामजी सिंह, रमेश सिंह, साहूकार सिंह, देव सिंह, रघुराज सिंह, कल्लू नायक, गोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, माखन प्रजापति, राहुल, सुरेंद्र, रामराजा, महेश खैरा, डब्बू पटवा, शत्रुघन, अविनाश राजपूत, रंजीत राजपूत, दीपक यादव, प्रफुल्ल बोहरे, रतिराम, देशराज, राजेश, जयपाल, लोकेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, शिवराज कुशवाहा, राजू, लाखन सिंह, तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *